फरीदाबाद, वायरल सच (निश्चित शर्मा) फरीदाबाद में सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में आयोजित हरियाणा राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में इस बार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े मामलों की बढ़ती संख्या प्रमुख चर्चा का विषय रही।
कुल 30 मामलों की सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने आरडब्लूए से संबंधित लगातार आ रही शिकायतों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया।
