बीपीटीपी थाना पुलिस ने सेक्टर-79 स्थित एक व्यावसायिक परियोजना में फूड कोर्ट की दुकान दिलाने का झांसा देकर 30.87 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर बिल्डर, उसके निदेशकों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि निवेश कराने के बाद न दुकान का कब्जा दिया गया और न निवेश की गई राशि वापस की गई। सेक्टर-89 निवासी अमित जैन ने वर्ष 2021 में सनरेज इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों और अन्य लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
आरोपियों ने सेक्टर-79 स्थित आर प्लाजा परियोजना के फूड कोर्ट में दुकान दिलाने का आश्वासन दिया था। दावा किया गया कि सभी नक्शे व सरकारी स्वीकृतियां प्राप्त हैं तथा दिसंबर 2022 तक निर्माण पूरा कर कब्जा दे दिया जाएगा। भरोसा दिलाकर उनसे 30.87 लाख का निवेश कराया गया। बदले में 325 वर्ग फुट क्षेत्र का अस्थायी आवंटन पत्र और सुरक्षा के तौर मसुरकर जांच करने पराकता चला कि जिस फूड कोर्ट – क्षेत्र में दम दिखाई गई, वह स्वीकृत नक्शे में शामिल ही नहीं है। निवेशकों को दिखाए गए नक्शे और दस्तावेज फर्जी पाए गए। परियोजना समय पर पूरी नहीं हुई और राशि वापस मांगने पर निदेशक टालमटोल करते रहे।
