नई दिल्ली. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) की बात होती है, तो ओपनएआइ के चैटजीपीटी, गूगल के जैमिनी, एक्स के ग्रोक, एंथ्रोपिक के क्लाउडे या चीन के डीपसीक जैसे प्ताम आते हैं। अब स्वदेशी और संप्रभु एआई के नारे के साथ भारत ने न केवल इस बौड़ में कदम रखा है, बल्कि कुछ भारत विशिष्ट बेंचमार्क पर जैमिनी व चैटजीपीटी जैसे दिग्गज मॉडल्स को चुनौती देना भी शुरू कर दिया है।
बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप ‘सर्वम एआइ’ के को-फाउंडर प्रत्यूष कुमार ने एक्स पर एक पोस्ट में चार्ट सहित दावा किया कि ‘सर्वम विजन’ ने ‘ओएलम ओसीआर (ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकग्निशन) बेंच’ में 84% का एक्यूरेसी स्कोर हासिल किया यह स्कोर जेमिनी 3 प्रो (343%) व डीपसीक ओसीआर (78.8%) से ज्यादा है, चैटजीपीटी 3.2 (69.8%) की रैंकिग भी काफी कम थी। वहीं, इस स्टार्टअप का ‘बुलबुल वीउ’ टैक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल देसी भाषाओं में 35 से अधिक आवाजों वाला है। विशेषज्ञ इस तरह के विकल्पों को ‘इलेवन लैब्स’ जैसे विदेशी विकल्पों की बजाय ज्यादा किफायती बताते हैं।
