बल्लभगढ़। सेक्टर-62 मिव्य 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आक है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना सेंट्रल-में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-82 निवासी कुमारी कंचन रोहिल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उन्होंने सेक्टर-85 पार्क लैंड्स स्थित एक फ्लैट खरीदने के लिए आरोपियों की 156 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी थी, लेकिन बाद में पता चला कि संपत्ति पर पहले से बैंक ऋण और कानूनी विवाद चल रहा था।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी तुष्ार पराशर और सार्थक पराशर सहित अन्य लोगों ने 14 मई 2024 को एग्रीमेंट टू मेल किया और संपत्ति को सभी तरह के विवादों से सुक्त बताया। इसके बाद 26 मार्च 2025 को रजिस्टर्ड सेल डीड कराई गई। पीड़िता का आरोप है कि दस्तावेजों में गलत जानकारी देकर उससे रकम ली गई।
