फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में मकान खरीदना लगातार महंगा होता जा रहा है। ऐसे समय में फरीदाबाद अभी भी मध्यम वर्ग के लिए अपेक्षाकृत किफायती विकल्प बना हुआ है। एक निजी कंपनी की 2026 की पहली छमाही की रिपोर्ट के अनुसार फरीदाबाद में पिछले एक साल में आवासीय संपत्तियों के दाम 18 फीसदी बढ़े हैं। इसके बावजूद यहां औसत कीमत 8370 रुपये प्रति वर्गफीट है जो एनसीआर के प्रमुख शहरों में सबसे कम है।
शहर में चल रही बड़ी सड़क, परिवहन और खेल परियोजनाओं को देखते हुए आने वाले वर्षों में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे के विस्तार से रियल एस्टेट बाजार को और गति मिलने की संभावना है।रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में आवासीय संपत्तियों की औसत कीमत 26027 रुपये प्रति वर्ग फीट है। गुरुग्राम में यह 18354 रुपये और नोएडा में 15109 रुपये प्रति वर्ग फीट है।
