जागरण संवाददाता, पलवलः नूंह-पलवल सीमा स्थित दिल्ली मुंबई/एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर किरंज टोल प्लाजा के बाउंसरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। टोल पार करने के बाद एक बाउंसर ने फरीदाबाद के रहने वाले इंजीनियर की चलती गाड़ी पर डंडा मार दिया।
जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो टोल पर तैनात बाउंसरों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से पीटा। आते है कि मारपीट के दौरान बाउंस पीड़ित से 20 हजार की नकदी भी लूट ली और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हथीन थाना पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
