दिल्ली-मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे पर पलवल व नूंह जिले की सीमा पर स्थित किरंज टोल प्लाजा पर बाउंसरों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि टोल पार करने के बाद एक बाउंसर ने फरीदाबाद के रहने वाले ‘एक इंजीनियर की चलती गाड़ी पर डंडा दे मारा।
जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो टोल पर तैनात बाउंसरों ने उन्हें घेर लिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा। यही नहीं इस दौरान उनसे 20 हजार रुपये भी लूट लिए। शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में तुरंत कार्रवाई करते करती हुए पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
