फरीदाबाद। सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसाइटी में बिजली कटौती और बिजली मीटर में दर्ज अधिक रीडिंग को लेकर लोगों ने विरोध जताया है। दरअसल, सोसाइटी में बुधवार रात बिजली गुल, रही, इसके बावजूद लोगों के मीटर में अधिक यूनिट दर्ज की गई। सोसाइटी के पूर्व प्रधान अंकित त्यागी और निवासी दीपक झा, विनोद पांडेय, राजीव अरोड़ा व बुध सिंह ने बताया कि जब सोसाइटी में पूरी रात बिजली नहीं आई।
जा रही है जिससे सभी निवास परेशान हैं, और अब बिना बिजली प्रयोग करे ही बिजली की रीडिंग अधिक देखी जा रही है। लोगों ने बताया कि इस बात का खुलासा सीटी एप के माध्यम से हुआ है। लोगों ने सुबह जब एप में देखा तो एष में दिखाए दिए आंकड़ों के अनुसार रीडिंग कॉपी अधिक थी। निवासियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जससे लोगों के साथ हो रहे धोखे का खुलासा हो सके। इस बारे में जब आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेश गोयल से फोन पर बात की गई तो उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया और फोन काट दिया।
