सावन माह में शुरू होने वाली यात्रा इस बार शिव भक्तों आसान नहीं होगी। जिले का कांवड़ मार्ग आगरा नहर रोड जा जगह टूटा हुआ है और किनारे फूडे के ढेर लगे हैं। यात्रा शुरू होने में महज कुछ दिन बचे हैं, लेकिन जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की तैयारियां अभी तक जमीन पर दिखाई नहीं दे रहीं। फरीदाबाद में दिल्ली के कालिंदी कुंज सेक्टर-59 तक करीब 26 किलोमीटर लंबा आगरा नहर मार्ग कांवड़ यात्रा का सबसे व्यस्त रास्ता माना जाता है।
यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल, डाक कांवड़ और वाहनों के साथ इसी मार्ग से गुजरते हैं। लेकिन फिलहाल सड़क की हालत बेहद खराब है। कई जगह गहरे गड्ढे हैं। आगरा नहर मार्ग लंबे समय से जर्जरः स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर है। सिंचाई विभाग और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण से कई
